Hello Everyone I'm Soni Singh Welcome to AIO COMPUTER ZONE आज की इस पोस्ट में मैं आप लोगों को DTP कोर्स की पूरी जानकारी देने वाली हूँ| DTP क्या है? DTP मैं क्या क्या सिखाया जाता है? DTP कोर्स कितने दिनों का होता है? DTP कोर्स को कौन कौन से लोग कर सकते हैं? DTP कोर्स करने के बाद किस तरह की कंपनियों में हम जॉब कर सकते हैं|DTP कोर्स के क्या फायदें हैं| 

DTP क्या है?

DTP का पूरा नाम Desk Top Publishing होता है इस शब्द को तोड़ने पर हमें Desk यानि मेज , Top यानि ऊपर और Publishing यानि प्रकाशन अर्थात मेज के ऊपर प्रकाशन का कार्य करना ही Desktop Publishing कहलाता है और इसके अन्दर जितने भी सॉफ्टवेर उपयोग किये जाते हैं वो सारे सॉफ्टवेर DTP सॉफ्टवेर कहलाते हैं|

DTP में क्या-क्या सिखाया जाता हैं|

👉Photoshop
👉Page Maker (Optional)
👉Corel Draw
👉Illustrator
👉Adobe Flash
👉Power point

DTP कोर्स कितनें दिनों का होता है?

लगभग सभी इंस्टिट्यूट में इस कोर्स को 3 से 4 महीनों में Complete करवा दिया जाता है|

DTP कोर्स को कौन कौन से लोग कर सकते हैं?

DTP ही ऐसा एक कंप्यूटर कोर्स है जिसमे बहुत ही कम पढाई लिखाई की ज़रूरत होती है अगर आप 10th क्लास तक ही पढ़े हैं फिर भी आप इस कोर्स को कर सकते हैं आपको कोई भी दिक्कत नही होगा मैंने ऐसे कई लोगों को देखा है जो 10th भी नही किये हैं और वो DTP सीखकर अच्छे खाशे पैसे कमा  रहे हैं|

DTP कोर्स करने के बाद किस तरह की कम्पनियों में हम जॉब कर सकते हैं?

DTP एक Desktop Publishing कोर्स है आप DTP करने के बाद खुद का स्टूडियो खोल सकते हैं या प्रिंटिंग प्रेस में काम कर सकते हैं या डिजाइनिंग का भी काम कर सकते हैं|

DTP कोर्स के क्या फायदें हैं?

DTP कंप्यूटर उपयोगकर्ता को टेक्स्ट और छवि फाइलों को एक ही दस्तावेज में संयोजित करने की अनुमति देता है| उपयोगकर्ता एक पृष्ठ को डिजाईन करता है जो पुस्तक या जनरल में एक पेज की तरह दीखता है| वह उसे अलग अलग समाचारों के रूप में कई टुकड़ों में एक पेज पर व्यवस्थित कर समाचार पत्र का रूप दिया जाता है|